फैक्ट्री में काम दिलाने के बहाने तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार

गाजियाबाद के लोनी कस्बे के रहने वाले एक श्रमिक ने तलाकशुदा महिला की मजबूरी का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की तहरीर पर खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

फैक्ट्री में काम दिलाने के बहाने तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार

फैक्ट्री में काम दिलाने के बहाने तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार
- खेकड़ा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की आरोपी की तलाश
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
गाजियाबाद के लोनी कस्बे के रहने वाले एक श्रमिक ने तलाकशुदा महिला की मजबूरी का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की तहरीर पर खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, लोनी निवासी महिला आर्थिक तंगी के चलते काम की तलाश में थी। इस दौरान इकराम नगर लोनी के एक श्रमिक को उसकी परेशानी की जानकारी मिली। आरोप है कि वह शुक्रवार को महिला को फैक्ट्री में नौकरी दिलाने का झांसा देकर खेकड़ा लेकर आया। महिला का कहना है कि आरोपी ने दिनभर उसे फैक्ट्रियों के चक्कर लगवाते हुए इधर-उधर घूमाए रखा। देर रात वह महिला को एक सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को धमकी दी और मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने घटना के बाद खेकड़ा कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।