कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री को नमन
आज पूरा देश राष्ट्रपिता और भारत के पूर्व प्रधानमंत्रीकी जयंती पर कर रहा याद
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा के सेक्टर 52 स्थित पार्टी कार्यालय पर महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जन्मजयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि आज पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके महान जीवन और आदर्शों को याद कर रहा है। महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सादगी के माध्यम से न केवल स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा दी। बल्कि, पूरी दुनिया को मानवता और शांति का संदेश भी दिया गया। उनका जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। लाल बहादुर शास्त्री ने अपने सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी और कर्मठता से भारतीय राजनीति में एक आदर्श स्थापित किया है। उनका प्रसिद्ध नारा जय जवान, जय किसान आज भी हर भारतीय के दिलों में गूंजता है और देश की मजबूती और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष मुकेस यादव, पूर्व अध्यक्ष शाहबुद्दीन, राष्ट्रीय सचिव लियाकत चौधरी, फिरे सिंह नागर, ललित अवाना, संजय तनेजा, रामकुमार शर्मा, डॉ. सीमात राहुल पांडेय, वसीम खान, पद्माकर त्रिपाठी, बंधु त्रिपाठी, मनोज तिवारी, सुरेंद्र रावत, मुकेश मिश्रा और आसिफ खान समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।