भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत
सेक्टर 52 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का भव्य स्वागत
नोएडा के सेक्टर 52 स्थित बारात घर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत समारोह महानगर अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की शक्ति है। कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन की सरकार की सभी उपलब्धियों और योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना होगा। भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को आगामी विधान सभा चुनावों की तैयारियों में अभी से जुट जाना होगा। जिससे विधान सभा चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित हो सके। वहीं, महानगर अध्यक्ष महेश चौहान ने बताया कि नवाब सिंह नागर के नेतृत्व में पश्चिमी क्षेत्र में संगठन और अधिक सशक्त होगा। भाजपा की जनसेवा और संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी कार्यक्रमों में पूरी तरह समर्पण के साथ कार्य करने का आग्रह किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, विनोद त्यागी, अशोक शअरीवास्तव, जुगराज चौहान, योगेंद्र शर्मा, ओमवीर अवाना, चंदगीराम यादव, संजय बाली, महेश अवाना, विनोद शर्मा, अशोक मिश्रा, डिंपल आनंद, उमेश त्यागी, प्रमोद बहल, राजेंद्र अवाना, प्रज्ञा पाठक, धर्मेंद्र गुप्ता, गौतम शर्मा, रामकिशन यादव, सत्यनारायण महावर, अर्पित मिश्रा, राहुल शर्मा, मोनिका श्रीवास्तव, ज्योति सक्सेना और केपी राघव समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।