सुन्हैडा में महिलाओं और बच्चों की विशेष स्वास्थ्य जांच

जिले में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य सुधार के लिए चलाए जा रहे “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत मंगलवार को सुन्हैडा गांव के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह अभियान एक अक्टूबर तक जारी रहेगा।

सुन्हैडा में महिलाओं और बच्चों की विशेष स्वास्थ्य जांच

सुन्हैडा में महिलाओं और बच्चों की विशेष स्वास्थ्य जांच
- स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत हुआ शिविर आयोजित
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
जिले में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य सुधार के लिए चलाए जा रहे “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत मंगलवार को सुन्हैडा गांव के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह अभियान एक अक्टूबर तक जारी रहेगा।
शिविर में डॉ. दीप्ति चौधरी ने महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर दवा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों को समय पर उचित स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। मौके पर आरबीएसके के मैनेजर डॉ. अनुज गेरा और डीसीपीएम नौशाद ने शिविर का निरीक्षण किया और संचालन एवं सेवाओं को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। कहा कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना, उन्हें पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। इस तरह के शिविर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और समुदाय में स्वास्थ्य सुरक्षा के महत्व को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। शिविर में सीएचओ शिवानी, नर्सिंग ऑफिसर संदीप संधु, फिजियोथेरेपिस्ट पंकज जोशी, एएनएम स्नेहा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रूबी, विनोद बाला, कविता, गीता, सुनीता, सरिता सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे और उन्होंने सक्रिय भागीदारी दिखाई।