बसी में 69वीं मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में हुए रोमांचक मुकाबले

बसी में आयोजित कबडडी प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले हुए। विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।

बसी में 69वीं मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में हुए रोमांचक मुकाबले

बसी में 69वीं मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में हुए रोमांचक मुकाबले
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बसी में आयोजित कबडडी प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले हुए। विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
जनता इंटर कॉलेज बसी में 26 और 27 सितंबर को 69वीं मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ मंडल के 6 जिलों से बालक और बालिका वर्ग में तीन केटेगरी अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 की 36 टीमें प्रतिभागी हुईं। प्रतियोगिता के परिणाम में 
अंडर 14 बॉयज में बागपत प्रथम, बुलंदशहर द्वितीय, अंडर 14 गर्ल्स में बागपत प्रथम, बुलंदशहर द्वितीय, अंडर 17 बॉयज में बागपत प्रथम, गौतम बुद्ध नगर द्वितीय, अंडर 17 गर्ल्स में गौतम बुद्ध नगर प्रथम, मेरठ द्वितीय, अंडर 19 बॉयज में गौतम बुद्ध नगर प्रथम, मेरठ द्वितीय, अंडर 19 गर्ल्स में गौतम बुद्ध नगर प्रथम, गाजियाबाद द्वितीय रहे। प्रतियोगिता के समापन पर सांसद राजकुमार सागवान और जिला विद्यालय निरीक्षक बागपत राघवेंद्र सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक राजपाल सिंह, ग्राम प्रधान संजीव कुमार, प्रधानाचार्य रोहित तरार, युवा नेता पीयूष नैन, पंकज नैन, पवन नैन, पवन कुमार पिलाना, सतवीर सिंह, जिला कीड़ा सचिव भूपेंद्र सिंह, शारीरिक शिक्षक अशोक सहरावत, सचिन दहिया, अमन कुमार, गौरव राठी, सिलेक्टर सुनील वशिष्ठ, कमल वर्मा, मनोज तेवतिया, दीप्ति मैडम, मनोज मलिक, जसविंदर सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।