स्वच्छता पखवाड़े के तहत नगर पालिका के सफाई मित्रों की स्वास्थ्य जांच
देशव्यापी स्वच्छता पखवाड़े के तहत नगर पालिका परिषद खेकड़ा ने सफाई मित्रों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया। शिविर का संचालन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल टीम द्वारा किया गया।
स्वच्छता पखवाड़े के तहत नगर पालिका के सफाई मित्रों की स्वास्थ्य जांच
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
देशव्यापी स्वच्छता पखवाड़े के तहत नगर पालिका परिषद ने सफाई मित्रों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया। शिविर का संचालन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल टीम द्वारा किया गया।
शिविर का शुभारम्भ अधिशासी अधिकारी हरिलाल पटेल ने किया। टीम ने सफाई मित्रों का स्वास्थ्य जांचा और उनके कार्य की प्रकृति को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य से संबंधित जरूरी परामर्श प्रदान किए। इस अवसर पर सफाई मित्रों को मौसमी बीमारियों, सफाई के दौरान सावधानियों और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में नगर पालिका परिषद के अधिकारी और कर्मचारी नीरज शर्मा, नितिन कुमार, नासिर आदि शामिल रहे।

