खेकड़ा में 12 अक्टूबर को होगी पीसीएस, एसीएफ व आरएफओ परीक्षा

आगामी 12 अक्टूबर को खेकड़ा के दो कॉलेजों गांधी विद्यालय और जैन इंटर कालेज सहित बागपत के 15 परीक्षा केंद्रों पर पीसीएस, एसीएफ और आरएफओ परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 9.30 से 11.30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2.30 से शाम 4.30 बजे तक चलेगी।

खेकड़ा में 12 अक्टूबर को होगी पीसीएस, एसीएफ व आरएफओ परीक्षा

खेकड़ा में 12 अक्टूबर को होगी पीसीएस, एसीएफ व आरएफओ परीक्षा
- यूपी लोक सेवा आयोग के पर्यवेक्षक निगरानी में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर।
आगामी 12 अक्टूबर को खेकड़ा के दो कॉलेजों गांधी विद्यालय और जैन इंटर कालेज सहित बागपत के 15 परीक्षा केंद्रों पर पीसीएस, एसीएफ और आरएफओ परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 9.30 से 11.30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2.30 से शाम 4.30 बजे तक चलेगी।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बताया कि यूपी लोक सेवा आयोग प्रयागराज ने संजीव कुमार गोयल को परीक्षा पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनके निर्देशन में प्रत्येक केंद्र पर सुरक्षा, गोपनीयता और परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त पानी और शौचालय की व्यवस्था होगी। परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, सह-व्यवस्थापक, सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। परीक्षार्थियों को मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस केंद्र में नहीं ले जाने की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और सभी संभावित समस्याओं का समाधान करें। साथ ही परीक्षा केंद्रों तक पहुंच, मार्गदर्शन, पुलिस तैनाती और परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारी की गई है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न हो।