रटौल के पूर्व जिला पंचायत सदस्य चौधरी मुब्बसिर का निधन, कस्बे में छाया मातम

रटौल निवासी बागपत जिला पंचायत के पूर्व सदस्य चौधरी मुब्बसिर (55) का कैंसर की बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही रटौल में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

रटौल के पूर्व जिला पंचायत सदस्य चौधरी मुब्बसिर का निधन, कस्बे में छाया मातम

रटौल के पूर्व जिला पंचायत सदस्य चौधरी मुब्बसिर का निधन, कस्बे में छाया मातम
- कैंसर से जूझ रहे थे मुब्बसिर, समाजसेवा में रहते थे आगे; अंतिम दर्शन को उमड़ी लोगों की भीड़
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
रटौल निवासी बागपत जिला पंचायत के पूर्व सदस्य चौधरी मुब्बसिर (55) का कैंसर की बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही रटौल में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
चौधरी मुब्बसिर लंबे समय तक सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे। जिला पंचायत सदस्य रहते हुए उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और कस्बे के विकास एवं जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समाजसेवा के कारण उनकी लोगों के बीच अलग पहचान थी। उनके छोटे भाई एवं नगर पंचायत चेयरमैन हाजी मुंतजिर ने मुब्बसिर के निधन को परिवार और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि मुब्बसिर हमेशा गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे रहते थे। उनका व्यवहार बेहद मिलनसार था और हर वर्ग के लोगों से उनके आत्मीय संबंध थे। कस्बे के लोगों ने भी उनके निधन पर गहरा दुख जताया। लोगों का कहना है कि चौधरी मुब्बसिर ने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा कस्बे और क्षेत्र के हितों को प्राथमिकता दी। उनके निधन से समाज ने एक सक्रिय जनसेवक और मिलनसार व्यक्ति खो दिया है। मुब्बसिर के निधन के बाद से उनके आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। परिजन गमगीन हैं और कस्बे में हर ओर उनकी समाजसेवा और मिलनसार व्यवहार की चर्चा हो रही है।