यातायात पुलिस ने 5757 वाहनों के काटे चालान, 11 वाहन सीज
बिना हेलमेट के 2318 वाहनों के भी चालान काटे गए
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा में यातायात पुलिस की तरफ से रोजाना विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत यातायात पुलिस ने 5757 वाहनों के चालान काटे गए। जबकि, 11 वाहनों को सीज भी किया गया। अभियान के दौरान मैनुअल चालान 2386 और ऑन लाइन के माध्यम से 3371 वाहनों के चालान काटे गए। वहीं, 11 वाहनों को यातायात पुलिस ने सीज भी किया गया। बिना हेलमेट के 2318 वाहनों के भी चालान काटे गए। वहीं, कासना स्थित तिराहा मार्ग पर यातायात पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस जागरूकता कार्यक्रम में यातायात पुलिस ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

डीसीपी ट्रैफिक सैयद अली अब्बास ने बताया कि सड़कों पर सबसे ज्यादा मनमानी बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वालों और गलत दिसा में वाहन दौड़ाने वालों ने की है। कई वाहन चालक चालान जमा करने के बदले राष्ट्रीय लोक अदालत का इंतजार करते हैं। जिससे उन्हें जुर्माना कम देना पड़ सके। लेकिन, अब यातायात पुलिस ने अपनी रणनीति में काफी बड़ा बदलाव किया है। जिन वाहन चालकों के नाम पर बार-बार चालान हो रहे हैं। उनके नाम और रिकॉर्ड अब परिवहन विभाग के पास भेजे जा रहे हैं। जिससे उनके ड्राइविंग लाइसें स्थायी रूप से रद्द किए जा सके। अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने नो पार्किंग में 402, विपरीत दिशा में 488, इंश्योरेंस में 311, मोबाइल फोन में 21, एनजीटी में 229 और ओवर स्पीड में 328 वाहनों के चालान काटे गए।