सेवा ही संकल्प अभियान में सफाईकर्मियों को बांटे आयुष्मान कार्ड
खेकड़ा खंड विकास कार्यालय परिसर में बुधवार को सेवा ही संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों की जांच की गई और उन्हें दवाएं वितरित की गईं। वहीं नगर पालिका के सफाई मित्रों को आयुष्मान आरोग्य कार्ड वितरित किए गए।
सेवा ही संकल्प अभियान में सफाईकर्मियों को बांटे आयुष्मान कार्ड
- विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
खंड विकास कार्यालय परिसर में बुधवार को सेवा ही संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों की जांच की गई और उन्हें दवाएं वितरित की गईं। वहीं नगर पालिका के सफाई मित्रों को आयुष्मान आरोग्य कार्ड वितरित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन नीलम धामा और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवेन्द्र धामा ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग की डॉ. दीप्ति चौधरी के नेतृत्व में पंकज जोशी और अनिल कुमार ने मरीजों की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श और दवाएं दीं। आयुष्मान मित्र प्रियंका ने 70 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए। कार्यक्रम में सफाई मित्रों, स्ट्रीट वेंडर्स और अन्य पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, फैमिली आईडी, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था, दिव्यांग और विधवा पेंशन समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। चेयरपर्सन नीलम धामा ने सफाई मित्रों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि सुनील धामा, अधिशासी अधिकारी हरिलाल पटेल, नीरज शर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।