बागपत के पास हिंडन एयरपोर्ट का विस्तार शुरू, बढ़ेंगी उड़ानें

जनपद बागपत से मात्र बीस किलोमीटर की दूरी पर स्थित हिंडन एयरपोर्ट का अब विस्तार शुरू हो गया है। एयरपोर्ट के सिविल टर्मिनल के बढ़ने से क्षेत्रवासियों को नई उड़ानों और बेहतर हवाई सेवाओं का लाभ मिलेगा। दीपावली के बाद यहां से प्रयागराज और लखनऊ के लिए भी उड़ानें शुरू होने की संभावना है।

बागपत के पास हिंडन एयरपोर्ट का विस्तार शुरू, बढ़ेंगी उड़ानें

बागपत के पास हिंडन एयरपोर्ट का विस्तार शुरू, बढ़ेंगी उड़ानें
- जनपद से महज बीस किलोमीटर दूर स्थित एयरपोर्ट से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
जनपद बागपत से मात्र बीस किलोमीटर की दूरी पर स्थित हिंडन एयरपोर्ट का अब विस्तार शुरू हो गया है। एयरपोर्ट के सिविल टर्मिनल के बढ़ने से क्षेत्रवासियों को नई उड़ानों और बेहतर हवाई सेवाओं का लाभ मिलेगा। दीपावली के बाद यहां से प्रयागराज और लखनऊ के लिए भी उड़ानें शुरू होने की संभावना है।
गाजियाबाद प्रशासन ने हिंडन एयरपोर्ट के सिविल टर्मिनल विस्तार की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सिकंदरपुर गांव में करीब 6.8 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। प्रशासन का लक्ष्य है कि टर्मिनल का विस्तार कार्य शीघ्र पूरा किया जा सके, जिससे हवाई सेवाओं का दायरा और बढ़े। हिंडन एयरपोर्ट का संचालन वर्ष 2019 में घरेलू उड़ानों के लिए शुरू किया गया था। शुरुआती चरण में यहां से पिथौरागढ़ के लिए नौ सीटर विमान उड़ान भरता था। कोरोना काल के बाद यहां से उड़ानों और यात्रियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हुई है। वर्तमान में एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो और स्टार एयर जैसी प्रमुख एयरलाइंस यहां से सेवाएं दे रही हैं। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाल ही में घोषणा की थी कि हिंडन एयरपोर्ट से जुड़ने वाले शहरों और राज्यों की संख्या बढ़ाई जाएगी। फिलहाल यहां से 11 राज्यों के 16 शहरों के लिए उड़ानें संचालित हो रही हैं। एयरपोर्ट के विस्तार से बागपत के पावरलूम उद्योगों, रिम-धुरा उद्यमियों, व्यापारियों और दूरदराज शहरों में पढ़ने वाले छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा। क्षेत्र में हवाई यात्रा के नए अवसर खुलेंगे, जिससे आर्थिक और औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
अभी तक इन शहरों के लिए है उड़ानें:
किशनगढ़, आदमपुर, भटिंडा, नांदेड, लुधियाना, गोवा, मुंबई, वाराणसी, जयपुर, पटना, चेन्नई, कोलकाता, बंगलूरू, इंदौर, अहमदाबाद और भुवनेश्वर।