ट्रांसफार्मर चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, एक बदमाश गिरफ्तार
खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र में बिजली ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से ट्रांसफार्मर के कल पुर्जे, चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त कार, एक देसी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
ट्रांसफार्मर चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, एक बदमाश गिरफ्तार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कोतवाली क्षेत्र में बिजली ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से ट्रांसफार्मर के कल पुर्जे, चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त कार, एक देसी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान चांद मोहम्मद निवासी सौदा गांव, थाना निवाड़ी, जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई है। वह बिजली ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य है। गिरोह में कुल चार बदमाश शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, करीब दस दिन पहले इस गिरोह ने फिरोजपुर गांव के जंगल क्षेत्र से ट्रांसफार्मर के कल-पुर्जे चोरी किए थे। रविवार की रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने चांद मोहम्मद को कार सहित दबोच लिया। कार से वही कल-पुर्जे बरामद हुए जो फिरोजपुर से चोरी किए गए थे। तलाशी में उसके पास से एक देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी मिला। पूछताछ में चांद मोहम्मद ने अपने तीनों फरार साथियों के नाम और पते बताए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।