रिश्तेदार ने विवाहिता के फोटो किए वायरल, पुलिस जांच में जुटी
फखरपुर गांव की एक विवाहिता के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने का मामला सामने आया है। विवाहिता का आरोप है कि उसके रिश्तेदार ने संबंध बिगड़ने पर यह हरकत की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
रिश्तेदार ने विवाहिता के फोटो किए वायरल, पुलिस जांच में जुटी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के फखरपुर गांव की एक विवाहिता के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने का मामला सामने आया है। विवाहिता का आरोप है कि उसके रिश्तेदार ने संबंध बिगड़ने पर यह हरकत की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
फखरपुर निवासी एक विवाहिता शुक्रवार को कोतवाली पहुंची और अपने रिश्तेदार के खिलाफ तहरीर दी। विवाहिता ने बताया कि करीब छह माह पहले उसका एक रिश्तेदार युवक से संपर्क हुआ था। दोनों के बीच बातचीत होने लगी थी। इसी दौरान आरोपी युवक ने उसके कुछ फोटो अपने मोबाइल में खींच लिए थे। विवाहिता का कहना है कि अब संबंध खराब होने पर आरोपी ने उन्हीं फोटो को एडिट कर अश्लील रूप में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे उसकी बदनामी हो रही है। कोतवाल प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि विवाहिता की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।