चाकू लेकर घूम रहा संदिग्ध युवक गिरफ्तार
खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने रविवार रात रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
चाकू लेकर घूम रहा संदिग्ध युवक गिरफ्तार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कोतवाली पुलिस ने रविवार रात रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, रविवार रात रेलवे स्टेशन के आसपास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे कस्बा निवासी सोनू को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में वह चाकू रखने का कोई संतोषजनक कारण नहीं बता सका। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।