वैशाली सेक्टर-2 में रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

वैशाली सेक्टर-2 स्थित एक रेस्टोरेंट में सोमवार दोपहर अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआत में स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप ले लिया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। दमकल विभाग की सूझबूझ से बड़ा हादसा कल इस दौरान कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन लाखों का माल जल गया।

वैशाली सेक्टर-2 में रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

तेजस न्यूज संवाददाता

वैशाली सेक्टर-2 में रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

गाज़ियाबाद। वैशाली सेक्टर-2 स्थित एक रेस्टोरेंट में सोमवार दोपहर अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआत में स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप ले लिया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि 27 अक्टूबर को दोपहर 1:02 बजे सूचना मिली कि सेक्टर-2 वैशाली स्थित एक भवन में आग लगी है। फायर यूनिट मौके पर पहुंची और पाया कि मकान नंबर 206, ई-ब्लॉक, प्रथम तल पर आग धधक रही थी। तुरंत होजपाइप बिछाकर आग पर नियंत्रण की कार्रवाई शुरू की गई। आग बढ़ती देख एक अतिरिक्त फायर टेंडर भी बुलाया गया।

दमकलकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। सुखद बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि मकान में रखा बेड, फ्रिज सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया।