तायक्वांडो में गुरूकुल की रिया और श्रृष्टि ने जीते मेडल

दिल्ली में आयोजित तायक्वांडो नेशनल प्रतियोगिता में गुरूकुल विद्यापीठ की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अपने नाम किए। बुधवार को विद्यालय पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

तायक्वांडो में गुरूकुल की रिया और श्रृष्टि ने जीते मेडल

तायक्वांडो में गुरूकुल की रिया और श्रृष्टि ने जीते मेडल
– प्रधानाचार्या ने किया सम्मानित
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
दिल्ली में आयोजित तायक्वांडो नेशनल प्रतियोगिता में गुरूकुल विद्यापीठ की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अपने नाम किए। बुधवार को विद्यालय पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
दिल्ली के विनोद नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में देशभर के लगभग दस राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें कस्बे के गुरूकुल विद्यापीठ की छात्रा रिया त्यागी ने फाइनल मुकाबले में झांसी की खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल जीता। वहीं श्रृष्टि धामा ने असम की खिलाड़ी को पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ी गोल्ड मेडल के साथ जब विद्यालय पहुंची तो प्रधानाचार्या प्रभा सिंघल, उप प्रधानाचार्या राखी झा और स्टाफ ने उनका सम्मान किया। स्कूल प्रबंधन ने उनकी सफलता पर खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।