पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, स्याद्वाद जैन एकेडमी में हुआ वृक्षारोपण
पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्याद्वाद जैन एकेडमी, बड़ा गांव में शनिवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, स्याद्वाद जैन एकेडमी में हुआ वृक्षारोपण
- छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ लगाए पौधे, हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्याद्वाद जैन एकेडमी, बड़ा गांव में शनिवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
वृक्षारोपण अभियान में विद्यालय के प्रबंधक त्रिलोक चंद, प्राचार्या सीमा दुग्गल तथा समस्त शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी विद्यार्थियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। इस दौरान सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का भी संकल्प लिया। प्रबंधक त्रिलोक चंद ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखरेख करने का आह्वान किया। प्राचार्या सीमा दुग्गल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों में जागरूकता विकसित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। विद्यालय समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का एहसास कराता रहेगा। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने पौधों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए लोगों से भी अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।
