ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हादसे में युवक गंभीर घायल
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए खेकड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया।
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हादसे में युवक गंभीर घायल
- खेकड़ा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए खेकड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया।
घायल युवक की पहचान मेरठ जिले के थाना सरधना क्षेत्र के गांव मारेडा निवासी 22 वर्षीय शाहिद के रूप में हुई है। बताया गया कि एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना के दौरान शाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।