रास्ते में युवक पर हमला, पैसे न देने पर धारदार हथियार से किया घायल

खेकड़ा कस्बे में देर शाम एक युवक पर कुछ लोगों द्वारा हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

रास्ते में युवक पर हमला, पैसे न देने पर धारदार हथियार से किया घायल

रास्ते में युवक पर हमला, पैसे न देने पर धारदार हथियार से किया घायल
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में देर शाम एक युवक पर कुछ लोगों द्वारा हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पट्टी चक्रसेनपुर निवासी बिट्टू पुत्र रामकुमार रविवार रात करीब 9 बजे घर से घूमने निकला था। आरोप है कि रास्ते में उसे सेनकी पुत्र पंकज, संदीप पुत्र प्रकाश और मुवक्की पुत्र सुरेश ने रोक लिया। तीनों ने उससे पैसे की मांग की। जब बिट्टू ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार से भी हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह वह जान बचाकर मौके से भाग निकला। जाते समय आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।