वाईएसएस फाउंडेशन ने किया आयुष्मान हेल्थ कार्ड शिविर का आयोजन

वरिष्ठ नागरिकों के लिए लगाया आयुष्मान हेल्थ कार्ड पंजीकरण

वाईएसएस फाउंडेशन ने किया आयुष्मान हेल्थ कार्ड शिविर का आयोजन

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 134 स्थित जयपी कोसमॉस सोसायटी में वरिष्ठ नागरिकों के लिए वाईएसएस फाउंडेशन ने आयुष्मान हेल्थ कार्ड पंजीकरण और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर वाईएसएस फाउंडेशन के अध्यक्ष सचिन गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

वाईएसएस फाउंडेशन के अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। वाईएसएस फाउंडेशन लगातार जन-जागरूकता और सेवा गतिविधियों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास कर रहा है। इस मौके पर सुनील भारद्वाज, बृजेश सिंह, विजय कुमार माथुर, अरुण शर्मा, मंगू त्यागी, संजय सोलंकी और गुरुदत्त दूरेजा समेत कई लोग मौजूद रहे।