कोर्ट के आदेश पर पत्नी, ससुर और दो सालों पर मुकदमा दर्ज

क्षेत्र के नूरपुर गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अदालत के सख्त रुख के बाद पुलिस ने एक पीड़ित पति की शिकायत पर उसकी पत्नी, ससुर और दो साले सहित अन्य लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। नूरपुर निवासी पीड़ित गौरव का आरोप है कि उसकी पत्नी और ससुराल वालों ने न केवल घर में घुसकर उसके व उसकी मां के साथ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि तलाक देने के एवज में 50 लाख रुपये की मोटी रकम की मांग करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

कोर्ट के आदेश पर पत्नी, ससुर और दो सालों पर मुकदमा दर्ज

कोर्ट के आदेश पर पत्नी, ससुर और दो सालों पर मुकदमा दर्ज
- 50 लाख की रंगदारी, मारपीट और चोरी का गंभीर आरोप
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के नूरपुर गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अदालत के सख्त रुख के बाद पुलिस ने एक पीड़ित पति की शिकायत पर उसकी पत्नी, ससुर और दो साले सहित अन्य लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। नूरपुर निवासी पीड़ित गौरव का आरोप है कि उसकी पत्नी और ससुराल वालों ने न केवल घर में घुसकर उसके व उसकी मां के साथ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि तलाक देने के एवज में 50 लाख रुपये की मोटी रकम की मांग करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।
पीडित पति गौरव के अनुसार, वर्ष 2025 में घिटोरा निवासी युवती से शादी के बाद से ही घर में कलह शुरू हो गई थी। आरोप है कि पत्नी अक्सर बिना बताए घर से गायब रहती और विरोध करने पर झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देती थी। पीड़िता का दावा है कि पत्नी ने पहले घर से सोने के जेवर चोरी कर अपने भाइयों को सौंप दिए और बाद में जमीन खरीदने के लिए रखे 19 लाख रुपये में से बड़ी रकम पार कर दीकृजिसमें से पुलिस ने बाद में 17.50 लाख रुपये बरामद भी किए थे। विवाद तब और गहरा गया जब 31 जुलाई को ससुराल पक्ष के लोग जबरन घर में घुसे, मारपीट की और 21 हजार रुपये व जेवर समेट कर चलते बने। स्थानीय पुलिस और उच्चाधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के निर्देश मिलते ही कोतवाली पुलिस हरकत में आई है; कोतवाल आशीष पुंडीर का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।