दिल्ली में एसडीएम बने कुलदीप धामा का सर्वखाप और समाजसेवियों ने किया सम्मान
दिल्ली के मॉडल टाउन क्षेत्र में एसडीएम पद पर नियुक्त खेकड़ा निवासी कुलदीप धामा का शनिवार को सर्वखाप चौधरियों, रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने भव्य सम्मान किया। उनके कार्यालय पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि कुलदीप धामा की उपलब्धि खेकड़ा ही नहीं, बल्कि पूरे बागपत जनपद के लिए गौरव की बात है।
दिल्ली में एसडीएम बने कुलदीप धामा का सर्वखाप और समाजसेवियों ने किया सम्मान
- शॉल ओढ़ाकर भेंट किया प्रतीक चिन्ह, वक्ताओं ने बताया बागपत की शान
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
दिल्ली के मॉडल टाउन क्षेत्र में एसडीएम पद पर नियुक्त खेकड़ा निवासी कुलदीप धामा का शनिवार को सर्वखाप चौधरियों, रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने भव्य सम्मान किया। उनके कार्यालय पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि कुलदीप धामा की उपलब्धि खेकड़ा ही नहीं, बल्कि पूरे बागपत जनपद के लिए गौरव की बात है।
कुलदीप धामा ने हाल ही में दिल्ली के मॉडल टाउन क्षेत्र में एसडीएम का पदभार संभाला है। उनकी इस उपलब्धि पर खेकड़ा के लोगों में खुशी का माहौल है। शनिवार को सर्वखाप चौधरी, रामलीला कमेटी के पदाधिकारी और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग उनके कार्यालय पहुंचे और उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कुलदीप धामा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर प्रशासनिक सेवा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। सम्मान समारोह में सर्वखाप चौधरी नरेश शर्मा, पंडित अनुज शर्मा, बालाजी रामलीला कमेटी के प्रधान नितिन जैन, थांबा चौधरी पंडित पुनीत शर्मा थामा, डा. मनोज धामा, जयंत शर्मा, प्रदीप धामा, परवेश कुमार समेत अनेक समाजसेवी मौजूद रहे।