आरके पब्लिक स्कूल में पीटीएम आयोजित, प्रतिभाशाली छात्रों का हुआ सम्मान

खेकड़ा क्षेत्र के मुबारिकपुर स्थित आरके पब्लिक स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का सफल आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा और छात्रों के विकास को लेकर सार्थक संवाद हुआ।

आरके पब्लिक स्कूल में पीटीएम आयोजित, प्रतिभाशाली छात्रों का हुआ सम्मान

आरके पब्लिक स्कूल में पीटीएम आयोजित, प्रतिभाशाली छात्रों का हुआ सम्मान
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के मुबारिकपुर स्थित आरके पब्लिक स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का सफल आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा और छात्रों के विकास को लेकर सार्थक संवाद हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केटी त्यागी और जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यालय के मेधावी एवं टॉपर विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों में उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा। अतिथियों ने विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रोबोटिक्स लैब, म्यूजिक क्लास और जिम्नास्टिक जैसी गतिविधियां बेहद उपयोगी हैं। उन्होंने इन पहल को आधुनिक शिक्षा की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक दिनेश त्यागी ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि स्कूल में ऑनलाइन शिक्षा के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का भी प्रभावी संचालन किया जा रहा है, जिसमें अभिभावकों और शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है।