आजादी की वीरांगनाओं में खेकड़ा की बेटी का सम्मान, संसद टीवी की विशेष डॉक्यूमेंट्री में नीरा आर्य को मिला गौरवपूर्ण स्थान

खेकड़ा की धरती एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुई है। देश की स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर भारत सरकार द्वारा तैयार की गई विशेष डॉक्यूमेंट्री श्रृंखला में खेकड़ा में जन्मी वीरांगना नीरा आर्य को स्थान मिलने से पूरे बागपत जनपद में खुशी और गर्व का माहौल है।

खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
खेकड़ा की धरती एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुई है। देश की स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर भारत सरकार द्वारा तैयार की गई विशेष डॉक्यूमेंट्री श्रृंखला में खेकड़ा में जन्मी वीरांगना नीरा आर्य को स्थान मिलने से पूरे बागपत जनपद में खुशी और गर्व का माहौल है।
भारत सरकार ने स्वतंत्रता आंदोलन के महान नायकों और वीरांगनाओं के संघर्ष, त्याग और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से 26 एपिसोड की विशेष डॉक्यूमेंट्री सीरीज तैयार की है। इस श्रृंखला के 16वें एपिसोड में देश की बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों में शामिल खेकड़ा की वीरांगना नीरा आर्य के अद्भुत साहस और राष्ट्रसेवा का उल्लेख किया गया है। लाखों स्वतंत्रता सेनानियों में चुनिंदा महान विभूतियों के बीच उनका चयन होना बागपत के इतिहास में एक गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। 
साहित्यकार तेजपाल आर्य, समाजसेवी मनोज जैन सहित क्षेत्र के इतिहास प्रेमियों और गणमान्य लोगों ने इसे खेकड़ा और बागपत के लिए ऐतिहासिक सम्मान बताया। उनका कहना है कि यह प्रमाण है कि इस मिट्टी ने देश को ऐसे वीर सपूत दिए जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में अपना अमूल्य योगदान देकर इतिहास में अमिट पहचान बनाई। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत सरकार की यह पहल देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम के अनसुने नायकों और लोकतांत्रिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय और प्रेरणादायक कदम है।