दुर्गा माता मंदिर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

मुबारिकपुर गांव स्थित दुर्गा माता मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र से नगदी, एलईडी और अन्य सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मेरठ जनपद के ढहरा जानी गांव निवासी मोहित के रूप में हुई है।

दुर्गा माता मंदिर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

दुर्गा माता मंदिर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार
- ताला तोड़कर दानपात्र से नगदी, एलईडी और सामान चोरी करने का आरोप
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
मुबारिकपुर गांव स्थित दुर्गा माता मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र से नगदी, एलईडी और अन्य सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मेरठ जनपद के ढहरा जानी गांव निवासी मोहित के रूप में हुई है।
श्रद्धालुओं की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। श्रद्धालु मोहित, सतीश, विनेश, सुनील त्यागी, सत्येंद्र कुमार, कैलाश और योगेंद्र कुमार ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि आरोपी ने मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र में रखी नगदी समेत एलईडी और अन्य सामान चोरी कर लिया। कोतवाल आशीष पुंडीर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।