सपा ने किया वृक्षारोपण अभियान का आयोजन
वृक्षारोपण अभियान जुलाई के प्रथम सप्ताह में पूरे प्रदेश की सभी विधान सभाओं के जोन सेक्टर बूथों में किया जा रहा है
नोएडा के सदरपुर गांव में बाबा की चौपाल और सेक्टर 35 स्थित पेट्रोल पंप के निकट ग्रीन बेल्ट में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। यह वृक्षारोपण अभियान विधान सभा अध्यक्ष ठाकुर बबलू चौहान के नेतृत्व में आयोजित किया गया। यह वृक्षारोपण अभियान जुलाई के प्रथम सप्ताह में पूरे प्रदेश की सभी विधान सभाओं के जोन सेक्टर बूथों पर और गली मोहल्लों में किया जा रहा है।

विधान सभा अध्यक्ष ठाकुर बबलू चौहान ने कहा कि नोएडा विधान सभा में अखिलेश सरकार के दौरान काफी ज्यादा काम किए गए हैं। भाजपा सरकार में केवल अखिलेश सरकार के कामों का फीता काटा जा रहा है। नोएडा विधान सभा में अखिलेश सरकार के दौरान एलिवेटेड रोड, कन्या इंटर कॉलेड, नोएडा शिल्प हार्ट, नोएडा प्राधिकरण का न्या कार्यालय, अंडरपास, नारी निकेतन और मल्टी लेवल पार्किंग समेत कई जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ नोएडा का विकास हुआ था। भाजपा सरकार में अयोध्या में राम मंदिर में चंदा चोरी, नोएडा में आए दिन चोरी, छिनैती की घटनाएं बढ़ रही है। नोएडा के गांवों के साथ बुरा व्यवहार किया जा रहा है। इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष ठाकुर बबलू चौहान, शिवम चौहान, चमन सिंह, सन्नी अस्थाना, अमित यादव और राजू किशन समेत कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।