किसान एकता संघ ने की बैठक, किया संगठन विस्तार
आगामी 9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगी महापंचायत
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा के निठारी गांव स्थित किसना एकता संघ के पदाधिकारियों ने एक बैठक का आयोजन किया। यह बैठक किसान एकता संघ के ललित अवाना के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान भी मौजूद रहे। इस बैठक के दौरान किसान एकता महासंघ के सैकड़ों पदाधिकारियों ने किसान एकता संघ की सदस्यता भी ग्रहण की।

किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने बताया कि आगामी 9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इस महापंचायत के दौरान किसानों और गांवों की समस्याओं पर विस्तार के साथ चर्चा की जाएगी। इस बैठक में चौधरी बाली सिंह को राष्ट्रीय संरक्षक, राजेंद्र चौहान को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, विजय चौहान को महानगर सचिव, चमन चौहान को महानगर महासचिव, ठाकुर जय प्रकाश चौहान को जिला उपाध्यक्ष, राजवीर को मोरना महानगर उपाध्यक्ष, अविनाश को मोरना महानगर सचिव, रवि नागर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मनवीर नागर को राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष, रजाक ठेकेदार को मंडल उपाध्यक्ष, डॉ. एनजी चौहान को मेरठ मंडल युवा अध्यक्ष, तश्मीन मलिक को मेरठ मंडल महिला प्रकोष्ठ और राशिद चौहान को युवा जिला उपाध्यक्ष समेत सैकड़ों लोगों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान, बाबा देशराज, अखिलेश प्रधान, ओमवीर अवाना, एडवोकेट सतशी कनारसी, जेपी नागर एडवोकेट और राकेश नागर समेत कई लोग मौजूद रहे।