राज्य स्तरीय टीम का सीएचसी खेकड़ा पर औचक दौरा, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष
प्रदेश स्तर से नामित टीम ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेकड़ा का अचानक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। टीम का नेतृत्व इवैल्यूएशन डिवीजन के असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर अजय आलोक ने किया, जबकि निरीक्षण के दौरान उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. यशवीर सिंह भी साथ रहे।
राज्य स्तरीय टीम का सीएचसी खेकड़ा पर औचक दौरा, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
प्रदेश स्तर से नामित टीम ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेकड़ा का अचानक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। टीम का नेतृत्व इवैल्यूएशन डिवीजन के असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर अजय आलोक ने किया, जबकि निरीक्षण के दौरान उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. यशवीर सिंह भी साथ रहे।
टीम ने अस्पताल के वार्डों, लेबर रूम, प्रसव कक्ष और ऑपरेशन थिएटर में उपलब्ध संसाधनों व उपकरणों की बारीकी से जांच की। इसके अलावा दवाओं की उपलब्धता, आपातकालीन जीवन रक्षक दवाओं और उपकरणों की स्थिति, ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली तथा गर्भवती महिलाओं और प्रसूताओं को दी जा रही सुविधाओं से जुड़े अभिलेखों का भी अवलोकन किया गया। निरीक्षण में सीएचसी खेकड़ा की स्वास्थ्य सेवाएं मानकों के अनुरूप पाई गईं। अस्पताल परिसर स्वच्छ मिला और स्टाफ की उपस्थिति भी संतोषजनक रही। टीम ने अस्पताल प्रबंधन के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।