बुढ़सैनी और हिसावदा में लाखों के विकास कार्यों का लोकार्पण

क्षेत्र पंचायत पिलाना की ओर से बुढ़सैनी और हिसावदा गांव में लाखों रुपये की लागत से कराए गए विकास कार्यों का रविवार को ब्लॉक प्रमुख अनीश यादव ने फीता काटकर लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी गांवों में बिना भेदभाव समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

बुढ़सैनी और हिसावदा में लाखों के विकास कार्यों का लोकार्पण

बुढ़सैनी और हिसावदा में लाखों के विकास कार्यों का लोकार्पण
- ब्लॉक प्रमुख अनीश यादव बोले- युवा नशे से दूर रहकर पढ़ाई और खेल पर दें ध्यान
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र पंचायत पिलाना की ओर से बुढ़सैनी और हिसावदा गांव में लाखों रुपये की लागत से कराए गए विकास कार्यों का रविवार को ब्लॉक प्रमुख अनीश यादव ने फीता काटकर लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी गांवों में बिना भेदभाव समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
हिसावदा गांव में ग्रामीणों की जरूरत को देखते हुए स्टेडियम के पास 10 लाख रुपये की लागत से खड़ंजे और नौ लाख रुपये से इंटरलॉकिंग रास्ते का निर्माण कराया गया है। वहीं बुढ़सैनी गांव में 10 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग रास्ते का निर्माण कराया गया। उद्घाटन के बाद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि विकास कार्यों में ग्रामीणों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने युवाओं से नशे और गलत आदतों से दूर रहने का आह्वान किया। कहा कि युवा पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी आगे बढ़ें और अपने भविष्य को बेहतर बनाने पर ध्यान दें। अच्छी शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य ही सफलता की मजबूत नींव हैं। इस दौरान सुमित यादव, अतुल पुनिया, गौरव मलिक, मंजूर, सोनू, नवीन यादव, अजय प्रधान, रामपाल यादव, गोलू, नरेंद्र यादव, रोहित ठेकेदार, मोहित यादव, विक्की यादव, अभिषेक यादव और संदीप यादव आदि मौजूद रहे।