28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) ने 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल का प्रस्ताव दिया है। इसके मद्देनजर भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग कार्य हड़ताल की संभावित तिथियों से पहले निपटाने की सलाह दी है।
28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव
- एसबीआई ने ग्राहकों को दी सलाह, जरूरी बैंकिंग कार्य पहले निपटाने की अपील
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) ने 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल का प्रस्ताव दिया है। इसके मद्देनजर भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग कार्य हड़ताल की संभावित तिथियों से पहले निपटाने की सलाह दी है।
बैंक की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि हड़ताल की अवधि में आवश्यक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इसके बावजूद ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे नकदी और अन्य महत्वपूर्ण बैंकिंग जरूरतों की पहले से व्यवस्था कर लें, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। ग्राहक नकदी की आवश्यकता के लिए एटीएम और एडीब्ल्यूएम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक सेवा केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेने के साथ इंटरनेट बैंकिंग, योनो, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और अन्य डिजिटल माध्यमों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। एसबीआई ने ग्राहकों से अपील की है कि हड़ताल की संभावित अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक लेनदेन और बैंक संबंधी कार्य समय से पूरे कर लें। बैंक ने संभावित असुविधा के लिए खेद जताते हुए ग्राहकों से सहयोग और समझ बनाए रखने का आग्रह किया है।