सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती

महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित हुआ कार्यक्रम

सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 53 स्थित महानगर कैंप कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल और समाजवादी आचार्य नरेंद्र देव की जयंती धूमधाम के साथ मनाई। यह कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने बताया कि सरदार पटेल ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है। आज का दिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश की एकता अखंड और भाईचारे का प्रतीक है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता, विधान सभा अध्यक्ष बबलू चौहान, विकास यादव, विनोद प्रधान, विपिन चौहान, मनोज प्रजापति, गौरव यादव, रेणुका मेथी, सोनू कुमार, केपी यादव, देवपाल यादव और रूप सिंह यादव समेत कई समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।