खेकड़ा के ओपन जिम पार्क में डीएम का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने शनिवार को खेकड़ा नगर पालिका क्षेत्र के बड़ा गांव रोड स्थित ओपन जिम पार्क का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्क में स्थापित जिम उपकरणों की स्थिति, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा आमजन के लिए उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।

खेकड़ा के ओपन जिम पार्क में डीएम का औचक निरीक्षण

खेकड़ा के ओपन जिम पार्क में डीएम का औचक निरीक्षण
- सुविधाएं बढ़ाने, स्वच्छता व सुरक्षा दुरुस्त करने के दिए कड़े निर्देश
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने शनिवार को खेकड़ा नगर पालिका क्षेत्र के बड़ा गांव रोड स्थित ओपन जिम पार्क का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्क में स्थापित जिम उपकरणों की स्थिति, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा आमजन के लिए उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि ओपन जिम पार्क नागरिकों के स्वास्थ्य संवर्धन के लिए एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक सुविधा है। ऐसे में यहां आने वाले लोगों को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर वातावरण मिलना चाहिए। उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिम उपकरणों का नियमित रख-रखाव कराया जाए, खराब उपकरणों को शीघ्र दुरुस्त किया जाए तथा पार्क में पर्याप्त रोशनी और साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही पार्क के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने पार्क की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक सुझाव दिए। वहीं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी हरिलाल पटेल को निर्देश दिए गए कि ओपन जिम पार्क में नियमित निरीक्षण, मेंटेनेंस और निगरानी की ठोस व्यवस्था लागू की जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर नीरज शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद नगर पालिका प्रशासन में व्यवस्थाओं को लेकर सक्रियता दिखाई दी।