डॉक्टर और परिवार को गोली मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर मसूरी गांव में डॉक्टर और उसके परिवार को गोली मारकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डॉक्टर और परिवार को गोली मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

डॉक्टर और परिवार को गोली मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज
- नमाज पढ़कर घर लौटते समय रास्ते में हुई गाली-गलौज
- पीड़ित ने पुलिस को सौंपे सीसीटीवी फुटेज और फोन रिकॉर्डिंग
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर 
कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर मसूरी गांव में डॉक्टर और उसके परिवार को गोली मारकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हसनपुर मसूरी गांव निवासी डॉ. नूर मोहम्मद ने सोमवार को कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 19 नवंबर को दोपहर वह नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही कुछ लोग मिल गए। आरोप है कि उन्हें देखकर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने डॉ. नूर मोहम्मद और उनके परिवार के लोगों को गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने अपनी शिकायत के समर्थन में पुलिस को घटनास्थल से संबंधित सीसीटीवी फुटेज और फोन रिकॉर्डिंग भी सौंपी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।