दांतों का इलाज कराने आई युवती रहस्यमय ढंग से गायब, सहेली पर शक

बसी गांव से दांतों का इलाज कराने कस्बे में आई युवती रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी युवती का सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने उसकी सहेली पर उसे गायब कराने का शक जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने युवती के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

दांतों का इलाज कराने आई युवती रहस्यमय ढंग से गायब, सहेली पर शक

दांतों का इलाज कराने आई युवती रहस्यमय ढंग से गायब, सहेली पर शक
- दो दिन से तलाश में जुटे परिजन, भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बसी गांव से दांतों का इलाज कराने कस्बे में आई युवती रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी युवती का सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने उसकी सहेली पर उसे गायब कराने का शक जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने युवती के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार बसी गांव की युवती दो दिन पहले दांतों का इलाज कराने के लिए खेकड़ा आई थी। इलाज कराने के बाद वह वापस घर नहीं पहुंची। परिजनों ने उसकी तलाश में संभावित स्थानों और रिश्तेदारों के यहां जानकारी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों को आशंका है कि युवती की सहेली उसे अपने साथ कहीं ले गई है।कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि युवती के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती की तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है और मामले की जांच की जा रही है।