ट्रैक्टर की टक्कर से जेल वार्डर गंभीर घायल, चालक के खिलाफ मुकदमा

नूरपुर मार्ग पर गढ़ी गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से जिला जेल बागपत में तैनात जेल वार्डर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके कूल्हे और घुटने की हड्डियां टूट गईं। घायल की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ट्रैक्टर की टक्कर से जेल वार्डर गंभीर घायल, चालक के खिलाफ मुकदमा

ट्रैक्टर की टक्कर से जेल वार्डर गंभीर घायल, चालक के खिलाफ मुकदमा
- नूरपुर मार्ग पर गढ़ी गांव के पास हुआ हादसा, घायल के कूल्हे और घुटने में फ्रैक्चर
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
नूरपुर मार्ग पर गढ़ी गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से जिला जेल बागपत में तैनात जेल वार्डर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके कूल्हे और घुटने की हड्डियां टूट गईं। घायल की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जिला जेल बागपत में जेल वार्डर के पद पर तैनात विकास शर्मा अपनी मां सरिता के साथ जेल स्टाफ क्वार्टर में रहता है। सरिता के अनुसार, बीते दिन विकास बाइक से किसी काम से खेकड़ा जा रहा था। इसी दौरान नूरपुर मार्ग पर गढ़ी गांव के पास सुभानपुर निवासी अंकित के ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे में उसके कूल्हे और घुटने की हड्डियों में फ्रैक्चर बताया गया है। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि घायल की मां सरिता की तहरीर पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।