गद्दा फैक्ट्री में चोरी का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार
फखरपुर गांव स्थित गद्दा फैक्ट्री में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बैटरी और एलईडी भी बरामद की हैं। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।
गद्दा फैक्ट्री में चोरी का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार
- फखरपुर गांव की फैक्ट्री से बिजली की मोटर, बैटरी, इनवर्टर और सीसीटीवी की डीवीआर ले गए थे चोर
- गिरफ्तार आरोपियों से चोरी की बैटरी और एलईडी बरामद
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
फखरपुर गांव स्थित गद्दा फैक्ट्री में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बैटरी और एलईडी भी बरामद की हैं। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।
फखरपुर गांव में मित्रपाल की गद्दा फैक्ट्री है। गत 24 सितंबर की रात चोरों ने फैक्ट्री को निशाना बनाते हुए वहां से बिजली की मोटर, बैटरी, इनवर्टर, एलईडी, कीमती कपड़ा और सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर चोरी कर ली थी। घटना का पता चलने पर मित्रपाल ने 25 सितंबर को खेकड़ा कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश में जुटी थी। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि रविवार को पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान खेकड़ा निवासी अकबर और दिल्ली के बुराड़ी निवासी गौतम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने फैक्ट्री में चोरी करने की बात स्वीकार की है। उनकी निशानदेही पर चोरी की बैटरी और एलईडी बरामद की गई हैं। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।