वृद्ध पिता को मारपीट कर घर से निकाला, मकान पर कब्जे का आरोप
खेकड़ा कस्बे में मकान पर कब्जे को लेकर पुत्र और पुत्रवधू पर वृद्ध पिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकालने का आरोप लगा है। पीड़ित का आरोप है कि दोनों मकानों पर जबरन कब्जा करने के बाद उसे बेघर कर दिया गया। कई दिनों से वह भूखा-प्यासा दर-दर भटक रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वृद्ध पिता को मारपीट कर घर से निकाला, मकान पर कब्जे का आरोप
- पुत्र और पुत्रवधू पर दोनों मकानों पर जबरन कब्जा करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में मकान पर कब्जे को लेकर पुत्र और पुत्रवधू पर वृद्ध पिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकालने का आरोप लगा है। पीड़ित का आरोप है कि दोनों मकानों पर जबरन कब्जा करने के बाद उसे बेघर कर दिया गया। कई दिनों से वह भूखा-प्यासा दर-दर भटक रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कस्बा निवासी महेश त्यागी के दो मकान हैं। वह एक मकान में अपनी पत्नी के साथ रहते थे, जबकि दूसरे मकान में उनका पुत्र और पुत्रवधू रहते थे। पत्नी के निधन के बाद महेश त्यागी भी पुत्र और पुत्रवधू के साथ लाइन पार स्थित मकान में रहने लगे। दूसरे मकान पर उन्होंने ताला लगा दिया था। महेश त्यागी का आरोप है कि पिछले सप्ताह पुत्र और पुत्रवधू ने जबरन दोनों मकानों पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद से वह रहने और खाने के लिए परेशान हैं तथा दर-दर भटकने को मजबूर हैं। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि महेश त्यागी की शिकायत पर पुत्र और पुत्रवधू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।