नोएडा प्राधिकरण में प्रवेश पास बनवाने के लिए लग रही घंटों लाइनःअशोक चौहान

चार काउंटर होने के बाद भी दो पर ही बनाए जा रहे पासःअशोक चौहान

नोएडा प्राधिकरण में प्रवेश पास बनवाने के लिए लग रही घंटों लाइनःअशोक चौहान

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 96 स्थित मुख्य प्रशासनिक भवन में जाने के लिए नोएडा प्राधिकरण के स्वागत कक्ष पर पास बनवाने के लिए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नोएडा प्राधिकरण के द्वार पर चार काउंटर बनाए गए हैं। इसके बाद भी दो काउंटर पर ही पास बनाए जा रहे हैं। इन पास को बनाने के लिए महिला, पुरुष और बुजुर्ग व्यक्तियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी दो काउंटर पर प्रवेश पास नहीं बनाए जाने की सूचना नहीं दे रहे हैं। यह जानकारी ग्राम विकास संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान की तरफ से दी गई।

ग्राम विकास संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण के शीर्ष अधिकारियों द्वारा चारों काउंटर पर प्रवेश पास बनाए जाने के निर्देश जारी करने चाहिए। जिससे महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्गों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। महिला, बुजुर्ग और पुरुषों का आधे से ज्यादा समय तो प्रवेश पास बनाने में चला जाता है। जिसके चलते अक्सर जनसुनवाई का समय समाप्त हो जाता है। वहीं, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और यमुना प्राधिकरण में प्रवेश पास नहीं बनाए जाते हैं तो नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय पर यह व्यवस्था क्यों बनाई गई है।