बैंडमिंटन खिलाड़ी हर्षित धामा ने जीता स्वर्ण पदक, राज्य स्तर पर किया चयन
खेकड़ा कस्बे के उभरते हुए खिलाड़ी हर्षित धामा ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ौत में आयोजित जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता में एकल वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने अपने ही नाम के खिलाड़ी हर्षित तोमर को कड़े और रोमांचक मुकाबले में हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
बैंडमिंटन खिलाड़ी हर्षित धामा ने जीता स्वर्ण पदक, राज्य स्तर पर किया चयन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के उभरते हुए खिलाड़ी हर्षित धामा ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ौत में आयोजित जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता में एकल वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने अपने ही नाम के खिलाड़ी हर्षित तोमर को कड़े और रोमांचक मुकाबले में हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
हर्षित धामा, जो औरंगाबाद मोहल्ला निवासी जितेंद्र धामा के पुत्र हैं, लंबे समय से बैडमिंटन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को कस्बे में उनका जोरदार स्वागत किया गया और लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर हर्षित का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है। अब वह अगले माह प्रयागराज में होने वाली प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे।