नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी के खिलाफ मुकदमा

रटौल में दुकान पर बुलाकर 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने और घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी के खिलाफ मुकदमा

नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी के खिलाफ मुकदमा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
रटौल में दुकान पर बुलाकर 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने और घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
रटौल निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शनिवार सुबह परिवार के सभी सदस्य काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। घर पर उसकी 14 वर्षीय बेटी अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में दुकान करने वाला युवक बहाने से किशोरी को अपनी दुकान पर बुलाकर ले गया। वहां आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। परिजन काम से वापस घर लौटे तो किशोरी बदहवास हालत में मिली। पूछताछ करने पर उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता के पिता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।