सपा ने किया व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन
व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन किया गया
नोएडा के सेक्टर 33 स्थित अग्रसेन भवन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक बैठक का आयोजन किया। यह बैठक एडवोकेट गौरव सिंघल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस बैठक के दौरान व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन किया गया। इस बैठक के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने वैश्य और व्यापारी संगठनों के साथ संवाद किया।

पूर्व महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने बताया कि वैश्य समाज को धन के साथ-साथ सत्य का भी धर्म निभाना होगा। जिस प्रकार से भामाशाह ने दान देकर महाराणा प्रताप को मुगलों से लड़ने के लिए जागरूक किया गया। आज समय आ गया है कि वैश्य समाज अपने अधिकारों के लिए घर से निकले और महाराणा प्रताप के पद चिन्हों पर आगे बढ़े। वैश्य समाज के एक हाथ में तराजू होनी चाहिए और दूसरे हाथ में तलवार भी होनी चाहिए। हमारे लिए समाज के सभी व्यापारी चाहे उनका आर्थिक स्तर कोई भी हो सबका सम्मान करना चाहिए। वैश्य समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव लड़ते रहना चाहिए। इस मौके पर अग्रवाल मित्र मंडल के अधयक्ष मूलचंद गुप्ता, समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष दीपक विग, किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता सुभाष कुमार भाटी, उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन नरेश कुच्छल, अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा कृष्ण गर्ग, समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव नवीन गुप्ता, सुनीता शारदा, रामनिवास बंसल, डीपी गोयल, आलोक गुप्ता, विपिन अग्रवाल, मनोज गोयल, विकास बंसल और दिनेश यादव समेत कई समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।