28 नवंबर को गौतमबुद्ध नगर में लगेगी विशेष लोक अदालत

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के वाहन चालकों के पास चालान निपटाने का मौका

28 नवंबर को गौतमबुद्ध नगर में लगेगी विशेष लोक अदालत

तेजस न्यूज संवाददाता

गौतमबुद्ध नगर में आगामी 28 नवंबर को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह विशेष लोक अदालत मोटर व्हीकल एक्ट के तहत लंबित ट्रैफिक चालानों के निस्तारण के लिए आयोजित की जा रही है। इस विशेष लोक अदालत का आयोजन सूरजपुर स्थित दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अलावा दिल्ली-एनसीआर क्षेत्रों के वाहन मालिक अपने पुराने चालान को निपटा सकते हैं।

जिला सूचना अधिकारी सुनील कनौजिया ने बताया कि काफी लंबे समय से लंबित ट्रैफिक चालानों के कारण वाहन चालकों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे मामलों में समाधान के लिए आयोजित की जा रही यह विशेष लोक अदालत काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। संबंधित वाहन चालक निर्धारित तारीख पर न्यायालय परिसर पहुंचकर अपने लंबित चालानों के निस्तारण की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दर्ज और लंबित वाहन चालानों के निस्तारण के उद्देश्य से आगामी 28 नवंबर को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष लोक अदालत दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित की जाएगी। इस विशेष लोक अदालत के माध्यम से वाहन चालकों को अपने लंबित चालान से संबंधित मामलों के समाधान का मौका प्राप्त होगा।