78 गर्भवतियों की जांच में 13 हाईरिस्क, चिकित्सकों ने दी विशेष सावधानी की सलाह
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के तहत शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 78 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। जांच के दौरान 13 महिलाएं हाईरिस्क प्रेग्नेंसी की श्रेणी में पाई गईं। चिकित्सकों ने हाईरिस्क गर्भवतियों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देते हुए नियमित जांच कराने और विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी।
78 गर्भवतियों की जांच में 13 हाईरिस्क, चिकित्सकों ने दी विशेष सावधानी की सलाह
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के तहत शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 78 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। जांच के दौरान 13 महिलाएं हाईरिस्क प्रेग्नेंसी की श्रेणी में पाई गईं। चिकित्सकों ने हाईरिस्क गर्भवतियों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देते हुए नियमित जांच कराने और विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी।
शिविर का शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भस्थ शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। अभियान के माध्यम से गर्भावस्था के दौरान संभावित जोखिमों की समय रहते पहचान कर उचित उपचार और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है। वरिष्ठ सर्जन डॉ. समोला और डॉ. प्रियंका कंसाना ने गर्भवतियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक सलाह दी। चिकित्सकों ने हाईरिस्क गर्भवतियों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, चिकित्सकों के संपर्क में रहने और किसी भी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज नहीं करने की हिदायत दी। शिविर में फार्मासिस्ट धर्मेंद्र, आरिफा तबस्सुम, लैब टेक्नीशियन अनिल रजक समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।