बेटी को स्टेनो की परीक्षा दिलाने गए पिता को कार ने कुचला, मौत
खेकड़ा कस्बे से बेटी को नोएडा में स्टेनो पद की परीक्षा दिलाने गए पिता को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल पिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कानूनी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने नोएडा पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी कार चालक की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।
बेटी को स्टेनो की परीक्षा दिलाने गए पिता को कार ने कुचला, मौत
* स्कूटी में टक्कर मारकर फरार हुआ कार चालक, हादसा सीसीटीवी में कैद
- परिजनों ने नोएडा पुलिस से आरोपी चालक की पहचान कर कार्रवाई की मांग की
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे से बेटी को नोएडा में स्टेनो पद की परीक्षा दिलाने गए पिता को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल पिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कानूनी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने नोएडा पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी कार चालक की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बे के जैन कॉलेज रोड निवासी 35 वर्षीय पंकज पांचाल शनिवार को अपनी बेटी तनु को स्टेनो पद की परीक्षा दिलाने नोएडा के सेक्टर-155 स्थित परीक्षा केंद्र पर गए थे। बेटी को परीक्षा केंद्र पर छोड़ने के बाद पंकज स्कूटी लेकर यू-टर्न कर मार्ग किनारे खड़े होने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आई कार ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पंकज सड़क पर गिर गए और सिर में गंभीर चोट लगने से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। पुलिस की सूचना पर परिजन नोएडा पहुंचे। कानूनी कार्रवाई के बाद देर शाम पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के चाचा महेश पांचाल ने नोएडा पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी कार चालक का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।