हवन में आहुतियां देकर भगवान विश्वकर्मा से देश में निर्माण कार्य निरंतर बने रहने की कामना की
विश्वकर्मा जयंती पर गुरुवार को खेकड़ा में भगवान विश्वकर्मा के मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की और हवन-यज्ञ में आहुतियां देकर देश में सड़क, भवन, अस्पताल और स्कूल समेत निर्माण कार्य निरंतर चलते रहने की कामना की। मंदिरों में दिनभर भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
हवन में आहुतियां देकर भगवान विश्वकर्मा से देश में निर्माण कार्य निरंतर बने रहने की कामना की
- विश्वकर्मा जयंती पर मंदिरों में गूंजे भजन, श्रद्धालुओं ने चढ़ाए पुष्प
- भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
विश्वकर्मा जयंती पर गुरुवार को खेकड़ा में भगवान विश्वकर्मा के मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की और हवन-यज्ञ में आहुतियां देकर देश में सड़क, भवन, अस्पताल और स्कूल समेत निर्माण कार्य निरंतर चलते रहने की कामना की। मंदिरों में दिनभर भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कस्बे के मुबारिकपुर मार्ग स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर और मोहल्ला अहिरान के प्राचीन मंदिर में जयंती के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन-यज्ञ से हुआ। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां देकर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि के निर्माण और शिल्पकला का आधार बताते हुए देश में विकास कार्यों की गति निरंतर बनी रहने की प्रार्थना की। भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। धार्मिक आयोजन के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में लक्ष्मी नारायण पांचाल, महेश पांचाल, दीपक पांचाल, रवि पांचाल, विजेंद्र पांचाल, अंकुर पांचाल, अजय पांचाल, श्रद्धानंद पांचाल, अनिल पांचाल, हेमंत, बोबी, रामप्रसाद, राजेश, जवाहर और राकेश समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।