स्कूल में छात्रों के दो गुटों में भिड़ंत, एक बालक का जबड़ा टूटा

खेकड़ा कस्बे के एक प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस झगड़े में एक 14 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका जबड़ा टूटने की बात सामने आई है।

स्कूल में छात्रों के दो गुटों में भिड़ंत, एक बालक का जबड़ा टूटा

स्कूल में छात्रों के दो गुटों में भिड़ंत, एक बालक का जबड़ा टूटा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के एक प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस झगड़े में एक 14 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका जबड़ा टूटने की बात सामने आई है।
पहले छात्रों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इसी दौरान उत्कर्ष नामक छात्र के चेहरे पर जोरदार मुक्का मारा गया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। शोर-शराबा सुनकर शिक्षक मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी छात्र वहां से फरार हो चुके थे। घायल छात्र को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बावजूद मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई, जिससे विद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।