चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो विषय पर व्यक्तित्व संवाद कार्यक्रम में खुलकर बोली छात्राएं
पाबला के सम्राट मिहिर भोज राजकीय महाविद्यालय में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत सोमवार को “चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो” विषय पर व्यक्तित्व संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो विषय पर व्यक्तित्व संवाद कार्यक्रम में खुलकर बोली छात्राएं
- पाबला के सम्राट मिहिर भोज राजकीय महाविद्यालय में आयोजन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
पाबला के सम्राट मिहिर भोज राजकीय महाविद्यालय में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत सोमवार को “चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो” विषय पर व्यक्तित्व संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डा. रीनू ने किया। उन्होंने छात्राओं को अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को खुलकर सामने रखने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है, इसलिए मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त रहना आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को दैनिक जीवन में योगाभ्यास और मेडिटेशन को अपनाने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन मिशन शक्ति प्रभारी डा. आंचल यादव ने किया। उन्होंने छात्राओं से प्रत्येक माह होने वाली मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं पर खुलकर चर्चा करने और विभिन्न साधनों से बचाव की जानकारी साझा की। रिया, खुशी, एकता, लवली आदि छात्राओं ने खुलकर विचार रखे।