गांव के प्राचीन शिव मंदिर के महंत की मौत से शोक, गमगीन माहौल में मंदिर लाया गया शव
सांकरौद गांव के प्राचीन शिव मंदिर के महंत प्रदीप शर्मा (40) का बीमारी के चलते गुरुवार को मेरठ के अस्पताल में निधन हो गया। महंत की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गमगीन माहौल में उनका शव सांकरौद स्थित मंदिर लाया गया।
गांव के प्राचीन शिव मंदिर के महंत की मौत से शोक, गमगीन माहौल में मंदिर लाया गया शव
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
सांकरौद गांव के प्राचीन शिव मंदिर के महंत प्रदीप शर्मा (40) का बीमारी के चलते गुरुवार को मेरठ के अस्पताल में निधन हो गया। महंत की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गमगीन माहौल में उनका शव सांकरौद स्थित मंदिर लाया गया।
परिजनों के अनुसार महंत प्रदीप शर्मा कुछ दिन पहले अपने घर ग्वालियर गए हुए थे। वहां उनकी तबीयत खराब हो गई। उपचार के बाद भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें मेरठ के अस्पताल लेकर आए थे। गुरुवार को उपचार के दौरान अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। महंत की मौत से मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में शोक व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार प्रदीप शर्मा लंबे समय से प्राचीन शिव मंदिर की सेवा और देखरेख कर रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और दो मासूम बच्चे हैं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण देवेंद्र धामा, पप्पू प्रधान, दिनेश कुमार, अमित कुमार, बबलू, ओमबीर आदि ने महंत के निधन पर गहरा दुख जताते हुए शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।