खेकड़ा में संचारी रोगों पर शिक्षकों को दिया विशेष प्रशिक्षण

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को गति देने के लिए बुधवार को खेकड़ा बीआरसी सभागार में परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की आरबीएसके टीम ने शिक्षकों को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसे मच्छरजनित और अन्य संचारी रोगों से बचाव के गुर सिखाए। 

खेकड़ा में संचारी रोगों पर शिक्षकों को दिया विशेष प्रशिक्षण

खेकड़ा में संचारी रोगों पर शिक्षकों को दिया विशेष प्रशिक्षण
- स्कूलो में साफ-सफाई बनी प्राथमिकता
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
संचारी रोग नियंत्रण अभियान को गति देने के लिए बुधवार को बीआरसी सभागार में परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की आरबीएसके टीम ने शिक्षकों को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसे मच्छरजनित और अन्य संचारी रोगों से बचाव के गुर सिखाए। 
खंड शिक्षा अधिकारी सचिन कुमारी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में शिक्षकों ने स्कूलों को रोग-मुक्त बनाने का संकल्प लिया। आरबीएसके टीम की डॉ. दीप्ति चौधरी ने बताया कि संचारी रोगों का सबसे बड़ा कारण गंदगी और ठहरा हुआ पानी है। अगर स्कूल साफ रहेगा तो बच्चे बीमार नहीं पड़ेंगे। शिक्षक सबसे बड़े बदलाव के सहयोगी हैं। टीम सदस्य पंकज जोशी ने लार्वा पहचानने और नष्ट करने के व्यावहारिक तरीके भी बताए। खंड शिक्षा अधिकारी सचिन कुमारी ने कहा कि सभी स्कूल संचारी रोग मुक्त परिसर तैयार करें। अगले माह स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीमें स्कूलों का औचक निरीक्षण करेंगी। अभियान खेकड़ा ब्लॉक के 76 परिषदीय स्कूलों के करीब 10 हजार से अधिक बच्चों को सीधे तौर पर सुरक्षित रखने की दिशा में बड़ा कदम है। प्रशिक्षण सभी स्कूलो के प्रधानाध्यापक, इंचार्ज शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुए।