अग्रवाल मित्र मंडल ने किया प्रतिभाशाली छात्र और छात्राओं का सम्मान

डायमंड क्राउन में माता की चौकी का आयोजन भी किया गया।

अग्रवाल मित्र मंडल ने किया प्रतिभाशाली छात्र और छात्राओं का सम्मान

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 33 स्थित अग्रसेन भवन में अग्रवाल मित्र मंडल द्वारा प्रतिभाशाली छात्र और छात्राओं का सम्मान किया गया। वहीं, सेक्टर 51 स्थित डायमंड क्राउन में माता की चौकी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन हवन और महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माला और पुष्प अर्पित करके किया गया।

संस्था के अध्यक्ष मूलचंद गुप्ता ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष वैश्य समाज के प्रतिभाशाली बच्चों का जो दसवीं, बारहवीं के साथ-साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेटरी और एमबीए आदि में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। उन सभी प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया जाता है। इस वर्ष जिन बच्चों ने 99.6 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किया है।

इस मौके पर कोषाध्यक्ष नेत्रपाल अग्रवाल, संयोजक मुकेश गुप्ता, एडवोकेट विकास बंसल, प्रिया गोल्ड के सीएमडी मनोज अग्रवाल, डीके मित्तल, राजकुमार गुप्ता, पंकज अग्रवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, दर्जा प्राप्त मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता, पूर्व विधायक विमला बाथम, राष्ट्रीट जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता, महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, अशोक गोयल, संदीप अग्रवाल, संजय गोयल, राजेंद्र जैन, बलराज गोयल, महेश अग्रवाल, सुनील गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, श्रीकांत बंसल, परमात्मा शरण बंसल, टीएन गोविल, राजीव अग्रवाल, देवेंद्र गंगल, केशव गंगल, प्रताप मेहता, प्रदीप मेहता, अनुज गुप्ता, डॉ. वीके गुप्ता, रोहतास गोयल, मनोज अग्रवाल बृजवासी, पुनीत गर्ग, सत्यनारायण गोयल, विपिन अग्रवाल, पंकज जिंदल, सुधीर गुप्ता, राजीव जैन, लघु अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, तुषार गोयल, मीनाक्षी गुप्ता और सीमा समेत कई लोग मौजूद रहे।